businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंडियन बैंक को 451 करोड़ का शुद्ध मुनाफा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 07, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indian bank posts rs 451 crore net profit 269722चेन्नई। इंडियन बैंक ने 30 सितंबर को समाप्त हुई मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 11.45 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में बताया गया है कि इंडियन बैंक का शुद्ध मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की समीक्षाधीन तिमाही में 451.54 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक का मुनाफा 405.15 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय 4,874.17 करोड़ रुपये दर्ज रही है, जोकि पिछले साल की समान अवधि की आय 4,579.02 रुपये से 6.45 फीसदी ज्यादा है।

(आईएएनएस)

[@ आपका जन्मांक और आपकी लवलाइफ]


[@ ये हैं दुनिया के टॉप 7 एक्सपेंसिव लैपटॉप]


[@ पढ़े: नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0