businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंफोसिस फिर करेगी शेयरों को बायबैक, देगी विशेष लाभांश

Source : business.khaskhabar.com | Jan 09, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 infosys to buy back shares again pay special dividend 362083बेंगलुरू। वैश्विक सॉफ्टवेयर दिग्गज इंफोसिस एक बार फिर अपने शेयरों का बायबैक करेगी और अपने शेयरधारकों को विशेष लाभांश (वित्त वर्ष 2018-19 के लिए) का भुगतान करेगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईटी दिग्गज ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय फाइलिंग में कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल इसके पेड अप इक्विटी शेयरों के बायबैक, विशेष लाभांश और पूंजी आवंटन नीति पर अपनी 11 जनवरी को होनेवाली बैठक में चर्चा करेंगे।’’

निदेशक मंडल ने अपनी 13 अप्रैल 2018 को हुई बैठक में पूंजी आवंटन नीति को मंजूरी प्रदान कर दी थी।

फाइलिंग में कहा गया, ‘‘बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी उसी दिन 11 जनवरी को शेयर बाजारों को दी जाएगी।’’

करीब 11 अरब डॉलर की आउटसोर्सिंग कंपनी ने साल 2017 के दिसंबर में 11.3 करोड़ रुपये के इक्टिवटी शेयरों का बायबैक किया था और 1,150 रुपये प्रति शेयर (5 रुपये के फेस वैल्यू पर) 13,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

कंपनी ने खुदरा निवेशक जिन्होंने 1 फीसदी से ज्यादा शेयर कंपनी को बेचा उनमें कंपनी के सह-संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति (13,92,682 शेयर), और अन्य संस्थापक क्रिस गोपालकृष्णन की पत्नी सुधा गोपालक्रिष्णन (15,00,000 शेयर) शामिल थे।

कंपनी को प्रमोटरों में सुधा के पास सबसे ज्यादा 2.14 फीसदी शेयर थे।
(आईएएनएस)

[@ जानें, कितना वफादार है आपका पार्टनर]


[@ ऐसे मिनटों में हैक कर सकते हैं Wi-Fi का पासवर्ड ]


[@ जन्माष्टमी पर जपें ये 8 चमत्कारी कृष्ण मंत्र, मिलेगी अकूत दौलत-शोहरत]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0