businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

क्लीयरट्रिप की मेगा दीवाली सेल में अब बेफिक्र होकर करें यात्रा!

Source : business.khaskhabar.com | Oct 15, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 mega diwali sale of online travel and laser activity platform cleartrip 264171नई दिल्ली। भारत का अग्रणी ऑनलाइन ट्रेवल और लेजर एक्टिविटी प्लेटफॉर्म क्लीयरट्रिप के ब्लॉकबस्टर दीवाली सेल में 18 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक वेबसाइट व मोबाइल एप पर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को घरेलू होटल, फ्लाइट्स और एक्टिविटी बुकिंग पर फ्री कैंसिलेशन की सुविधा मिल रही है। ऐसे में दीवाली सेल में यात्री बेफिक्र होकर यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा, क्लीयरट्रिप घरेलू होटलों, उड़ानों और अन्य गतिविधियों की बुकिंग पर फ्लैट 30 प्रतिशत कैशबैक की पेशकश कर रहा है।

यह कैशबैक सभी घरेलू होटल बुकिंग्स, सभी घरेलू उड़ानों और गतिविधियों पर लागू होगा। भारत से शुरू होने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग पर 25,000 रुपये तक के कैशबैक की पेशकश की गई है। क्लीयरट्रिप के विपणन एसोसिएट उपाध्यक्ष आशीष ध्रुवा ने कहा, इस दीवाली सेल का मुख्य उद्देश्य बुकिंग की प्रक्रिया को और ज्यादा लचीला बनाना और परेशानियों को कम करना है। हम जानते हैं कि त्योहारों की अवधि में योजनाएं बनती-बिगड़ती रहती हैं।

हमारी नए मेगा सेल में हम घरेलू होटल, उड़ानों और गतिविधियों की बुकिंग पर कैंसिलेशन फ्री दे रहे हैं। हमें अब तक इस अभियान में जो प्रतिसाद मिला है, हम उससे बेहद खुश हैं और चाहते हैं कि देशभर में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों की यात्रा के सपने को पूरा कर सकें। ग्राहकों को पेमेंट करने से पहले कूपन कोड दीवाली का इस्तेमाल करना होगा, तभी उन्हें इस पेशकश का लाभ मिल सकेगा।

[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ Girlfriend बनाने के कारगर Tips...]


[@ सर्दियों में खुद को बीमारियों से ऐसे बचाए ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0