businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

माइक्रोसॉफ्ट ने 3 भाषाओं में रियल टाइम अनुवाद को बनाया उन्नत

Source : business.khaskhabar.com | Feb 08, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 microsoft made real time translation in 3 languages advanced 292851नई दिल्ली। सभी भारतीयों के लिए प्रौद्योगिकी को प्रौद्योगिकी सुलभ और उत्पादक बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को हिंदी, बंगाली और तमिल भाषाओं के लिए रीयल-टाइम भाषा अनुवाद में सुधार के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीप न्यूरल नेटवर्क (डीएनएन) के एकीकरण की घोषणा की।
 
यह तकनीक उपयोगकर्ताओं को माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर पर बिंग सर्च, बिंग ट्रांसलेटर पर किसी भी वेबसाइट पर इंटरनेट पर सर्फिंग करते समय अधिक सटीक और स्वाभाविक परिणाम प्रदान करने में मदद करेगी। इसके साथ ही यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 के उत्पादों जैसे वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट, आउटलुक और स्काइप पर भी काम करेगा।
 
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के महाप्रबंधक (एआई और शोध) सुंदर श्रीनिवासन ने एक बयान में कहा, ‘‘हम एआई की शक्ति को अपने दैनिक जीवन में लाकर और डिजिटल भारत के लिए एक प्रेरणा शक्ति बनकर भारत में हर नागरिक और व्यवसाय को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘हमने दो दशकों से कंप्यूटिंग में भारतीय भाषाओं का समर्थन किया है और हाल ही में भाषाओं में आवाज आधारित पहुंच और मशीन अनुवाद को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति की है।’’

माइक्रोसॉफ्ट अनुवादक ‘ट्रूटेक्स्ट’ से लैस है, जो सैटेलाइट डीएनएन आधारित सिस्टम है, जो अनुवाद को प्रासंगिक और स्वाभाविक बनाता है।
(आईएएनएस)

[@ चाहिए तरक्की तो कुछ इस तरह बनाएं अपना CV]


[@ यह है स्वर्ग का झरना, जहां से कोई नहीं लौटा वापस]


[@ UPSC की तैयारी करने जा रहें हैं... तो पढ़े!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0