businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वोडाफोन का बंगाल के उपभोक्ताओं के लिए एमएनपी ऑफर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 01, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 mnp offers for vodafone bengal consumers 267956सिलीगुड़ी। प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन इंडिया ने बंगाल सर्कल के उन प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए खास वॉयस एवं डेटा ऑफर पेश किए हैं, जो मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के माध्यम से वोडाफोन नेटवर्क  पर आना चाहते हैं।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर वॉयस एवं मोबाइल इंटरनेट मुहैया किया जाएगा।

वोडाफोन इंडिया के कोलकाता और पश्चिम बंगाल के व्यापार प्रमुख अरविंदर सिंह सचदेव ने कहा, ‘‘वोडाफोन में हम उपभोक्ताओं को सर्विस, नेटवर्क  और कीमत की दृष्टि से उत्कृष्ट सेवाओं का अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल सर्कल मुख्य रूप से प्रीपेड बाजार है। प्रीपेड उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हम खास तौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए ये पैसा वसूल ऑफर लेकर आए हैं जो मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए वोडाफोन नेटवर्क पर आना चाहते हैं।’’

[@ इस अभिनेत्री के जूते की कीमत जान उड जाएंगे आपके होश!]


[@ 240 किमी का माइलेज देती है यह बाइक]


[@ दुनियाभर के इन 9 डॉग्स को देखकर रह जाएंगे हैरान]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0