businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मुंबई में 50 मोटो हब खोलेगा मोटोरोला

Source : business.khaskhabar.com | Mar 16, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 motorola to open 50 moto hubs in mumbai 300842मुंबई। मोटोरोला इंडिया ने गुरुवार को मुंबई में 50 नए मोटो हब खोलने की घोषणा की। कंपनी ने यह कदम पश्चिमी क्षेत्र के खुदरा बाजार में मजबूत आधार बनाने के लिए उठाया है।

मोटो हब में ग्राहक मोटोरोला के सभी उपकरण मिलेंगे, जिनमें हाल में लांच हुए मोटो जेड2 फोर्स और मोटो एक्स4 भी शामिल हैं।

मोटोरोला इंडिया के प्रबंध निदेशक सुधीन माथुर ने कहा, ‘‘हम खुदरा बाजार में भी अपनी उपस्थिति बरकरार रखेंगे।’’

लेनोवो द्वारा अधिग्रहीत की गई कंपनी का महाराष्ट्र में मजबूत ग्राहक आधार है और इसने प्रति तिमाही 18 फीसदी ग्राहक बढ़ोतरी दर्ज की है।

मोटोरोला इंडिया ने पिछले सप्ताह 25 मोटो हब कोलकाता में भी खोले थे।

(आईएएनएस)

[@ 6बातें जो पुरुष बीवियों में चाहते है,पर कह नहीं पाते]


[@ 85 फीसदी लोगों को अभी भी सरकार पर भरोसा लेकिन 50 फीसदी चाहते हैं..]


[@ देश की टॉप 6 Superbikes, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0