businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नेस्ले इंडिया का शुद्ध लाभ 2017 में 22 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 15, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 nestle india net profit up 22 percent in 2017 294550मुंबई। नेस्ले इंडिया ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2017 में इसका शुद्ध लाभ उससे पिछले साल की तुलना में 22.35 फीसदी बढ़ा। कंपनी ने बांबे स्टॉक एक्सचेंज को दाखिल रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2017 में उसका शुद्ध लाभ 1,225.19 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पहले 2016 में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,001.36 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने एक विवरण में कहा, ‘‘कंपनी की कुल बिक्री और घरेलू बिक्री में 2017 में क्रमश: 7.7 और 8.2 फीसदी का इजाफा हुआ। अप्रत्यक्ष कर संरचना में बदलाव और जीएसटी लाभ की उगाही में कमी के कारण इन वृद्धि दरों पर बुरा प्रभाव पड़ा।’’

तिमाही आधार पर वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ पिछले साल की समान अविध के मुकाबले 60 फीसदी बढक़र 311.83 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने कहा, ‘‘निदेशक मंडल ने वर्ष 2017 के लिए प्रति शेयर लाभांश 23.00 रुपये की सिफारिश की, जिसकी कुल राशि 221.76 करोड़ रुपये है।’’

(आईएएनएस)

[@ कमाल के उपाय:झुर्रियां मिटाए चेहरा चमकाएं ]


[@ मर्दाें को पसंद हैं इस कलर की कार, बताती है आपका नेचर ....]


[@ कोहिनूर का दूसरा पहलु! एक रहस्य ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0