businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कंटेंट के लिए पत्रकारों को भर्ती करना हमारा काम नहीं : फेसबुक

Source : business.khaskhabar.com | Feb 15, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 not our job to recruit journalists for content facebook 294552सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक के शीर्ष कार्यकारी अधिकारी ने समाचार प्रकाशित करने वालों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया मंच पर कंटेंट के लिए मीडिया संगठनों से लोगों को भर्ती करना उनका काम नहीं है।

मशहूर टेक पोर्टल रिकोड द्वारा कैलिफोर्निया में आयोजित ‘कोड मीडिया 2018’ सम्मेलन में फेसबुक के न्यूज साझेदारी की अध्यक्ष कैंपबेल ब्राउन ने कहा, ‘‘उनका काम फेसबुक पर समाचारों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।’’

द वर्ज ने मंगलवार को उनके हवाले से कहा, ‘‘मेरा काम फेसबुक पर उनकी चीजों को रखने के लिए मीडिया संगठनों से लोगों को भर्ती करना नहीं है।’’

फेसबुक ने पिछले साल न्यूज साझेदारी का नेतृत्व करने के लिए एनबीसी और सीएनएन की पूर्व एंकर ब्राउन को रखा है।
(आईएएनएस)

[@ इन बॉलीवुड Beauties का राज है Yoga, क्योंकि जो फिट है वही हिट है]


[@ संकेत जो बताएं- She Likes You...]


[@ इस पौधे को छूने से जा सकती है आपकी जान!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0