businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंस्टाग्राम से कर सकते हैं टिकट बुक

Source : business.khaskhabar.com | May 10, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 now book tickets order food directly from instagram 312195सैन फ्रैंसिस्को। इंस्टाग्राम के यूजर अब इससे टिकट बुक करने, खाने का ऑर्डर देने और किसी से मिलने का समय तय कर सकते हैं। इस कामों के लिए फोटो और वीडियो साझा करने वाले इस एप में बुधवार को ‘कॉल टू एक्शन बटन’ शामिल गया गया।

ग्राहकों द्वारा इंस्टाग्राम डायरेक्ट में इन बटनों के साथ अपने प्रोफाइल जोडऩे पर तीसरे पक्ष के साथ उनका संपर्क स्थापित हो जाएगा।

कंपनी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘आज से बिजनेस के जरिए संदेशों को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सकेगा। उपयोगकर्ता पेंडिंग फोल्डर के बजाए मुख्य डायरेक्ट इनबॉक्स में नए ग्राहक संदेश देख पाएंगे।’’

फेसबुक के स्वामित्व वाले इस एप के मुताबिक, हर दिन 20 करोड़ लोग बिजनेस प्रोफाइल को विजिट करते हैं और 15 करोड़ लोग इंस्टाग्राम के जरिए व्यवसाय संबंधी संवाद स्थापित करते हैं।
(आईएएनएस)

[@ क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!]


[@ अंग फडकने से लगा सकते हैं होने वाली घटनाओं को अंदाजा]


[@ बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0