businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा-  दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं

Source : business.khaskhabar.com | Nov 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 nvidia board rejects jensen huang offer to re appoint him as ceo saying there are no plans for his reappointment 861507नई दिल्ली । एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकरा किया है। साथ ही, कहा कि उनकी दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं है।  
मंगलवार को नतीजों के बाद एनवीडिया के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने कहा, "एनवीडिया बोर्ड ने सर्वसम्मति से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और जेन्सेन को फिर से सीईओ बनाने का कोई इरादा नहीं है।"
इससे पहले दिन में हुआंग ने सीईओ के रूप में फिर से वापसी का प्रस्ताव देते हुए कहा था कि अगर एनवीडिया का बोर्ड चाहे, तो वे फिर से पद पर वापस आने चाहेंगे। हालांकि, जोन्स ने कहा कि कंपनी हुआंग से आगे बढ़ने का मन बना चुकी है और फिलहाल नए सीईओ की तलाश कर रही है।
सीईओ बनने का प्रस्ताव देते हुए हुआंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया कि पिछले एक हफ्ते में, मुझे दोस्तों, इंडस्ट्री के साथियों और ऐसे लोगों से बहुत प्यार और समर्थन मिला है जिनसे मैं कभी नहीं मिला। मेरे और मेरे परिवार के प्रति दया दिखाने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा कि मेरे जाने के बाद से, एनवीडिया के कर्मचारियों, निवेशकों, बिजनेस पार्टनर्स और ग्राहकों की ओर से मुझे सीईओ के रूप में वापस आने के लिए लगातार आग्रह मिल रहे हैं। ऐसे समय में जब कंपनी जटिल तकनीक, बाजार, प्रतिस्पर्धा और भू-राजनीतिक चुनौतियों से गुजर रही है, कई लोग मुझसे सीधे संपर्क कर रहे हैं। एनवीडिया एक ऐसी कंपनी है जो सदियों में एक बार ही देखने को मिलती है। अगर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को लगता है कि मेरी वापसी हमारे शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में है, तो मुझे इन आग्रहों को स्वीकार करने और सीईओ के रूप में वापस आने में गर्व होगा।
कथित चीनी जासूस और अपने कर्मचारियों से अफेयर के चलते हुआंग ने एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। 
--आईएएनएस 

[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]


[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ संबंध बनाते बुजुर्ग की मौत,सर्जरी से किया अलग ]


Headlines