मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बेस्ट है ये बाइक, 70km का देती है माइलेज
Source : business.khaskhabar.com | Nov 18, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली अक्टूबर 2026 में भारतीय दोपहिया बाजार में 25.24 फीसद की ग्रोथ देखने के लिए मिली थी। अक्टूबर में कुल 16,84,828 दोपहिया की बिक्री हुई है। इसमें से अकेले Hero Splendor की 4,15,144 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके साथ ही Splendor की सालाना बिक्री में 72.88 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि आखिरकार हीरो स्प्लेंडर किन खास फीचर्स के साथ आती है, जिसकी वजह से इसकी बिक्री में इतनी बड़ी बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमतः हीरो स्प्लेंडर को कई वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। इसे ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक दोनों के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी सबसे किफायती ऑप्शन Splendor+ Drum Brake OBD2B है। वहीं, XTEC Disc Brake वेरिएंट सबसे महंगा है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस का इंजनः हीरो स्प्लेंडर में 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 5.9kW की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। यह फ्यूल सप्लाई को कंट्रोल करने में मदद करता है। इंजन के साथ मल्टीप्लेट वेट क्लच और 4-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स मिलता है। इसमें आइडल स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। यह फीचर ट्रैफिक सिग्नल या किसी अन्य जगह बाइक के रुकने पर इंजन को बंद कर देता है। क्लच दबाने पर इंजन दोबारा चालू हो जाता है। इससे बेवजह फ्यूल की खपत कम करने में मदद मिलती है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस के फीचर्सः Splendor+ XTEC वेरिएंट उन लोगों के लिए है, जो कम्यूटर बाइक में भी मॉर्डन फीचर्स चाहते हैं। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल और SMS अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, मोबाइल USB चार्जर भी मिलता है। Splendor XTEC 2.0 वेरिएंट में टेक्नोलॉजी और सुविधा से जुड़े कुछ बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में HIPL के साथ LED हेडलाइट, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, RTMI, इको इंडिकेटर और ब्लूटूथ कॉल व SMS अलर्ट मिलते हैं। इसमें हैजार्ड लाइट, सिग्नेचर टेल लाइट और नए विंकर भी दिए गए हैं। इसके अलावा, लंबी और आरामदायक सीट तथा हिंज डिजाइन वाला ग्लव बॉक्स भी दिया गया है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस का ब्रेकिंग सिस्टमः Splendor में साइड स्टैंड इंडिकेटर दिया गया है। XTEC में साइड स्टैंड नीचे होने पर इंजन कट-ऑफ और बैंक एंगल सेंसर भी मिलता है। वहीं, XTEC 2.0 में हैजार्ड लाइट दी गई है, जिसका इस्तेमाल आपात स्थिति या कम विजिबिलिटी के दौरान किया जा सकता है। ब्रेकिंग के लिए अलग-अलग वेरिएंट में ड्रम और डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है। बेस मॉडल में आगे और पीछे 130mm ड्रम ब्रेक के साथ इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। XTEC डिस्क वेरिएंट में आगे 240mm डिस्क और पीछे 130mm ड्रम ब्रेक मिलता है।
[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]
[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]
[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]