businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तेल कंपनियों ने तीसरे दिन बढ़ाए पेट्रोल, डीजल के दाम

Source : business.khaskhabar.com | Jan 12, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 oil companies raise petrol diesel prices for the third day 362713नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि की गई। नई वृद्धि के दाम दिल्ली में डीजल एक बार फिर 63 रुपये लीटर से ऊंचा हो गया है।

तीन दिनों में देश की राजधानी में पेट्रोल 76 पैसे महंगा हो गया है जबकि डीजल के दाम में 86 पैसे का इजाफा हो गया है।
 
तेल कंपनियों ने फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। वहीं, डीजल की कीमतों में दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढक़र क्रमश: 69.26 रुपये, 71.39 रुपये, 74.91 रुपये और 71.87 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

चारों महानगरों में डीजल के दाम बढक़र क्रमश: 63.10 रुपये, 64.87 रुपये, 66.04 रुपये और 66.62 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

गौरतलब है कि वाहन ईंधन महंगा होने का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ता है क्योंकि इससे परिवहन और माल-ढुलाई की लागत बढ़ जाती है जिससे वस्तुओं और सेवाओं के दाम में वृद्धि होती है।

(आईएएनएस)

[@ मर्दाें को पसंद हैं इस कलर की कार, बताती है आपका नेचर ....]


[@ ये चमत्कारी टोटके बदल देंगे आपकी जिंदगी, एक बार जरूर आजमाएं]


[@ इन क्रैश कोर्सेज से बनाएं शानदार करियर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0