businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ओमैक्स का शुद्ध लाभ 55 फीसदी गिरा

Source : business.khaskhabar.com | May 29, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 omaxe net profit falls 55 percent 219602नई दिल्ली। रियल एस्टेट कंपनी ओमैक्स लिमिटेड ने रविवार को घोषणा की है कि मौजूदा वित्त-वर्ष (2016-17) की चौथी तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में 55 फीसदी की गिरावट आई है।

कंपनी के अनुसार, मार्च में समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 12.98 करोड़ रुपये रहा, जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 29.03 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी ने परिचालन से समेकित आय में 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 376.11 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का समेकित आय मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बढक़र 451.92 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी का शुद्ध लाभ 32 फीसदी बढक़र 101 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वर्ष इसी अवधि में 77.09 करोड़ रुपये थी।

मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय में भी 17 फीसदी का इजाफा हुआ, जो बीते वित्त वर्ष के 1,385.73 करोड़ रुपये की तुलना में बढक़र 1,626.75 करोड़ रुपये रहा।
(आईएएनएस)

[@ IPL-10 में सितारों से सजी RCB फिसड्डी टीम, ये है हर एडिशन की रिपोर्ट]


[@ आपका जन्मांक और आपकी लवलाइफ]


[@ प्यार में कुछ एक दूसरे को ऐसे बुलाते है लव बर्ड्स]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0