businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑनलाइन नौकरियां फरवरी में 6 फीसदी बढ़ी : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 15, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 online hiring up 6 percent yoy in february report 300689नई दिल्ली। देश में ऑनलाइन नौकरियों में बीते फरवरी महीने में पिछले साल के मुकाबले छह फीसदी का इजाफा हुआ। यह जानकारी रोजगार बाजार की पोर्टल नौकरी डॉट कॉम ने बुधवार को अपनी के रिपोर्ट में दी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स फरवरी में 2,087 दर्ज किया गया जोकि पिछले साल की फरवारी के मुकाबले छह फीसदी अधिक है, जोकि बैंकिंग, वित्तीय सेवा व बीमा समेत समस्त उद्योगों में रोजगार के मामले में सकारात्मक संकेत है।

जॉब पोर्टल की रिपोर्ट में खासतौर से दर्शाया गया है कि महानगरों में रोजगार मे ंस्थिर वृद्धि दर दर्ज की गई जबकि दूसरी श्रेणी के बाजार भी बहुत पीछे नहीं रहे, जोकि बेहतरी का द्योतक है।

नौकरी डॉट कॉम के मुख्य अधिकारी (सेल्स) वी. सुरेश ने कहा, ‘‘अनुमान के अनुरूप रोजगार बाजार में अस्थिरता बनी रही। जॉब स्पीक इंडेक्स में पिछले साल की तुलना में इस साल फरवरी में छह फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।’’

रिपोर्ट में बताया गया कि तेल व गैस के क्षेत्र में फरवरी के दौरान नौकरियों में रिकॉर्ड इजाफा हुआ।
(आईएएनएस)

[@ ऐसे घर में नहीं रूकती लक्ष्मी]


[@ कंट्रीमैन नहीं, यह है मिनी क्लबमैन, 6 दरवाजों वाली कार]


[@ खुश रहना है तो रोजाना आठ बार...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0