businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल में राहत, डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 16, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices continue to rise 363476नई दिल्ली। छह दिन बाद बुधवार को पेट्रोल आठ पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ, लेकिन डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में बुधवार को आठ पैसे प्रति लीटर की कटौती की, लेकिन डीजल की कीमतें दिल्ली और कोलकाता में 12 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 70.33 रुपये, 72.44 रुपये, 75.97 रुपये और 73.00 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

चारों महानगरों में डीजल के दाम बढक़र क्रमश: 64.59 रुपये, 66.59 रुपये, 67.62 रुपये और 68.22 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
(आईएएनएस)

[@ नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें]


[@ जब व्यवसाय और रोजगार में लगातार हो रही हो हानि, करें ये उपाय]


[@ रक्षाबंधन: वैदिक राखी है असली रक्षासूत्र, यहां है बनाने की विधि]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0