businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल मूल्य : पिछले महीनों की वृद्धि से सुस्त रही कटौती की दर

Source : business.khaskhabar.com | Jun 12, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol prices fall in fortnight less than half the rate of rise earlier 320180नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में पिछले 13 दिनों से गिरावट जारी है और इस दौरान पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 1.85 रुपये प्रति लीटर कम हो चुकी है।

मगर पिछले महीने 16 दिनों में तेल के दाम में हुई बढ़ोतरी से अगर तुलना करें तो कटौती की दर काफी सुस्त रही। पिछले महीने 14-29 मई के दौरान दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 3.80 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जबकि 30 मई से 11 जून के दौरान 13 दिनों में पेट्रोल के दाम में 1.85 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई।

इस तरह कीमतों में कटौती की दर पिछले महीने की वृद्धि की तुलना में आधी से भी कम रही है।

इसी प्रकार देश के अन्य महानगरों में भी पेट्रोल के दाम में कटौती की दर पिछले महीने की वृद्धि के मुकाबले सुस्त रही।

मुंबई में 14-29 मई के दौरान पेट्रोल का दाम 3.76 रुपये प्रति लीटर बढ़ा, जबकि 30 मई से लेकर अब तक महज 1.23 रुपये प्रति लीटर कम हुआ है।

कोलकाता और चेन्नई में पिछले 13 दिनों में पेट्रोल का भाव क्रमश: 1.81 रुपये और 1.65 रुपये प्रति लीटर घटा है, जोकि पिछले महीने की बढ़ोतरी का महज 50 फीसदी है।

पेट्रोल की कीमतें सोमवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 76.58 रुपये, 79.25 रुपये, 84.41 रुपये और 79.48 रुपये प्रति लीटर थीं।

डीजल की कीमतें सोमवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 67.95 रुपये, 70.50 रुपये, 72.35 रुपये और 71.63 रुपये प्रति लीटर थीं।  
(आईएएनएस)

[@ सरसों का तेल चमत्कारी लाभ]


[@ घर के काम करने से होगा टू इन वन फायदा, कैसे तो पढें इसे]


[@ लड़कियां भी ताकती हैं, लडकियों को, क्यों!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0