businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पॉवरग्रिड का मुनाफा 20 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 10, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 powergrid profit increased 20 percent 170209मुंबई। सरकारी कंपनी पॉवरग्रिड कॉरपोरेशन के मुनाफे में 31 दिसंबर 2016 को खत्म हुई तिमाही में 20.15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी के मुताबिक, समीक्षाधीन तिमाही में उसका मुनाफा बढक़र 1,930.02 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में यह 1,606.25 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में पॉवरग्रिड का परिचालन मुनाफा 23.47 फीसदी बढक़र 6,629.76 करोड़ रुपये रहा है, जबकि वित्तवर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाी के दौरान यह 5,369.49 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशकों के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए 10 फीसदी लाभांश घोषित किया है। इसमें हर 10 रुपये के शेयर पर 1 रुपये का लाभांश दिया जाएगा।
(आईएएनएस)

[@ इन दिशाओं में करोगे काम तो हर काम होगा हिट]


[@ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा]


[@ यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0