businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फेमा के उल्लंघन पर 5 विदेशी बैंकों पर जुर्माना

Source : business.khaskhabar.com | Dec 21, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 rbi slaps fines on five foreign banks for violating fema rules 144286मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने ड्यूश बैंक व स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (एससीबी) सहित पांच विदेशी बैंकों पर बुधवार को जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) संबंधी नियमों के उल्लंघन पर लगाया गया है।

इन बैंकों ने इस कानून के तहत रिपोटिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया। जिन बैंकों पर यह जुर्माना लगाया गया है, उनमें बैंक ऑफ अमेरिका, बैंक ऑफ तोक्यो मित्सुबिशी व द रायल बैंक ऑफ स्काटलैंड शामिल है। जर्मनी के ड्यूश बैंक पर 20,000 रूपये, बाकी बैंकों पर 10000 रूपये (प्रत्येक) का जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय बैंक ने इन बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0