businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस कैपिटल स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्थापित करेगी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 26, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 reliance capital to set up standalone health insurance firm 259223मुंबई। रिलांयस कैपिटल ने मंगलवार को कहा कि वह एक स्वतंत्र स्वास्थ्य बीमा कंपनी की स्थापना करने जा रही है। रिलांयस कैपिटल के कार्यकारी निदेशक अनमोल अंबानी के अनुसार, कंपनी को बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण(इरडा) से पहले चक्र की मंजूरी मिल गई है।

कंपनी के वार्षिक आमसभा की बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा, ‘‘हमलोग अगले वर्ष की शुरुआत में काम करना शुरू कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खुदरा स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में पर्याप्त वृद्धि दर को दर्शाने के लिए तीन कारक हैं, ‘पहला जनसांख्यिकी में बदलाव- भारत के युवाओं की ऊंची आमदनी, ज्यादा संपत्ति और वित्तीय रूप से अधिक जागरूक होना है, दूसरा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में लागत बढऩा और तीसरा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां हैं।’’(आईएएनएस)


[@ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]


[@ आइये जानते हैं जैकलिन के बारे में कुछ खास]


[@ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0