businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस को 65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Source : business.khaskhabar.com | July 19, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 reliance commercial finance posts rs 65 cr net profit 237898मुंबई। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड ने कुल 65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो 44 फीसदी की वृद्धि दर है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की सहयोगी कंपनी ने एक बयान में यहां कहा कि 30 जून को खत्म हुई तिमाही में उसने कुल 490 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 65 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस ने कुल 3,579 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया है, जबकि कंपनी का बकाया ऋण 13,839 करोड़ रुपये है।

कंपनी के प्रबंधन में परिसंपत्तियों (एयूएण) में साल दर साल आधार पर कुल छह फीसदी इजाफा हुआ और यह 17,450 करोड़ रुपये रही।

वहीं कंपनी का फंसा हुआ कर्ज (गैर निष्पादित परिसंपत्तियां या एनपीए) कुल कारोबार का 4.1 फीसदी रहा।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवांग मोदी के हवाले से बयान में कहा गया है, ‘‘डिजिटल परिसंपत्तियों में स्मार्ट और तीव्र आवेदन के माध्यम से हमें उम्मीद है कि आनेवाली तिमाहियों में तेजी से वृद्धि होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें एसएमई खंड में अच्छी वृद्धि दर रहने की उम्मीद है, जहां हमारी सर्वश्रेष्ठ वितरण क्षमता है। इसके अलावा हमने खुदरा ऋण कारोबार भी शुरू किया है और इस क्षेत्र की क्षमता का अभी तक दोहन नहीं किया गया है।’’

(आईएएनएस)

[@ इंटरनेट पर छाया चीनी लडकियों का ये चैलेंज]


[@ कर्ज मुक्ति के लिए प्रतिदिन करें ये उपाय, चमक जाएंगी किस्मत]


[@ आखिर क्या सुनना चाहती हैं गर्लफ्रेंड]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0