businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस जियो का मुनाफा 65 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 18, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 reliance jio q3 standalone net profit up 65 percent 363888मुंबई। दूरसंचार दिग्गज रिलायंस जियो के मुनाफे में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 65 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका मुनाफा 831 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 की समान तिमाही में यह 504 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में रिलायंस जियो का परिचालन राजस्व 50.9 फीसदी बढक़र 10,383 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 6,879 करोड़ रुपये था।

कंपनी के ग्राहकों की संख्या 31 दिसंबर 2018 तक 28 करोड़ से अधिक थी।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही में कुल 2.79 करोड़ नए ग्राहक जोड़े।’’

कंपनी ने कहा कि डेटा का उपभोग औसतन 10.8 जीबी प्रति यूजर प्रति माह है, जबकि औसत वॉयस उपभोग 794 मिनट प्रति यूजर प्रति माह रिकार्ड किया गया। वीडियो ने सबसे अधिक डेटा की खपत की, जो 460 करोड़ घंटे प्रति माह रहा।
(आईएएनएस)

[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]


[@ 1,497 क्रेडिट कार्ड्स संग बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0