businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस निप्पन लाइफ एस्सेट को 110 करोड़ रुपये का मुनाफा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 23, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 reliance nippon life asset posts rs110 crore net for q3 364863मुंबई। रिलायंस म्यूचुअल फंड की परिसंपत्ति प्रबंधक रिलायंस निप्पन लाइफ एस्सेट मैनेजमेंट (आरएनएएम) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 110 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उसने 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त तिमाही 350 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है।

कंपनी ने निदेशक मंडल ने तीन रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप सिक्का के हवाले से एक बयान में कहा गया, ‘‘मजबूत भौतिक वितरण नेटवर्क और डिजिटल स्पेस में हमारे मूल्य सहवर्धी निवेश का नतीजा स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर हो रहा है। छोटे शहरों और कस्बों में हमारा खुदरा कारोबार बढ़ा है और खुदरा परिसंपत्ति के संबंध में आरएनएएम नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरा है। हम लाभकारी विकास और वृद्धिशील विकास पर ध्यान केंद्रित करते रहेंगे।’’
(आईएएनएस)

[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]


[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]


[@ गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0