businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

राल्स-रॉयस करेगी 4,600 कर्मचारियों की छंटनी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 15, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 rolls royce to axe 4600 jobs 320885लंदन। ब्रिटेन की विमान इंजन निर्माता राल्स-रॉयस अगले दो सालों में पुनर्गठन के हिस्से के रूप में 4,600 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई।

नौकरियों में इस छंटनी से कंपनी 55,000 कर्मचारियों का 8.4 फीसदी हिस्सा प्रभावित होगा। इससे पहले साल 2001 के अक्टूबर में कंपनी ने 5,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

इस छंटनी में मुख्य तौर से मध्य क्रम के प्रबंधक और बैक-ऑफिस कर्मी शामिल होंगे, जो कि कंपनी डर्बी बेस में की जाएगी। यहां समूह का ब्रिटेन में सबसे बड़ा विनिर्माण आधार है, जहां वर्तमान में 15,700 लोग काम करते हैं।

राल्स-रॉयस के मुताबिक, साल 2018 के अंत तक करीब एक तिमाही छंटनी कर दी जाएगी और छंटनी का वर्तमान कार्यक्रम साल 2019 में भी चलेगा। इससे पूरी तरह से 2020 के मध्य तक लागू कर दिया जाएगा।

कंपनी अपने नागरिक एयरोस्पेस के कारोबार पर दुबारा ध्यान दे रही है। यह कदम कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वारेन इस्ट द्वारा राल्स-रॉयस की मुनाफाप्रदता सुधारने के लिए उठाया जा रहा है। क्योंकि कंपनी अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी जनरल इलेक्ट्रिक कं. से पीछे छूट गई है।
(आईएएनएस)

[@ UPSC की तैयारी करने जा रहें हैं... तो पढ़े!]


[@ जानें:नारियल पानी के चमत्कारी गुणों के बारे में...]


[@ छोटी उम्र में शुरू करना है बिजनेस...तो ध्यान रखें!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0