businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय खुदरा ईंधन बाजार में उतरेगी रूस की रोसनेफ्ट : प्रधान

Source : business.khaskhabar.com | Jun 19, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 rosneft to tap indian retail fuel market dharmendra pradhan 227994बेंगलुरू। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि रूस की प्रमुख तेल कंपनी रोसनेफ्ट ने भारत के खुदरा ईंधन बाजार में बड़े पैमाने पर उतरने की योजना बनाई है।

प्रधान ने बेंगलुरू में घरों में पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘एस्सार ऑयल का हाल में अधिग्रहण कर चुकी रूस की प्रमुख तेल कंपनी भारत के खुदरा ईंधन बाजार में एक बड़े पैमाने पर उतरने की योजना बना रही है।’’

रोसनेफ्ट और एस्सार की तरफ से किए जाने वाले निवेश के आकार के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रधान ने कहा कि दोनों कंपनियों ने पिछले वित्तवर्ष में भारतीय बाजार में 13 अरब डॉलर का निवेश किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के तेल उद्योग में यह एक सबसे बड़ा सौदा था।’’
(आईएएनएस)

[@ घबराएं नहीं: आसानी से मुंह की दुर्गंध से पाएं छुटकारा]


[@ इन 15 तस्वीरों में देखें प्रकृतिक का अद्भुत और नायाब नमूना ]


[@ 56 वर्ष, 200 फिल्में, अब मिला आॅस्कर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0