businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 21, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 rupee weakness against dollar 364539नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले देसी मुद्रा रुपये में सोमवार को कारोबार के दौरान कमजोरी बढ़ गई। रुपया डॉलर के मुकाबले पिछले सत्र से 18 पैसे की कमजोरी के साथ 71.36 पर खुलने के बाद 71.47 तक फिसल गया। मतलब एक डॉलर का मूल्य 71.47 रुपये हो गया।

कमोडिटी विश£ेषक बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी से रुपये पर दबाव बना हुआ है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दुनिया की प्रमुख छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत की माप के सूचकांक डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है। डॉलर इंडेक्स 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 95.94 पर बना हुआ था, जबकि डॉलर इंडेक्स में सबसे अधिक भारांक वाली मुद्रा यूरो डॉलर के मुकाबले 0.13 फीसदी की बढ़त 1.1376 डॉलर पर बनी हुई थी।

(आईएएनएस)

[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ मुंह की स्वच्छता जरूरी वरना नतीजे घातक... ]


[@ पाएं कैटरीना-दिव्यांका जैसी Glowing Skin]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0