businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग एसडीएस ने अमेरिकी कंपनी में किया निवेश

Source : business.khaskhabar.com | May 11, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 samsung sds invests in us gpu virtualisation firm 312400सियोल। दक्षिण कोरिया की आईटी डेवलपर कंपनी सैमसंग एसडीएस को. ने गुरुवार को कहा कि उसने अमेरिका स्थित ग्राफिक्स प्रोसेसिंग इकाई (जीपीयू) वर्चुअलाइजेशन सेवा प्रदाता बिटफ्यूजन इंक. की हिस्सेदारी खरीदी है।

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट में बताया गया कि सैमसंग एसडीएस ने इस सौदे में अधिगृहित शेयरों की कीमत और हिस्सेदारी जैसा विवरण मुहैया नहीं कराया है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कहा कि इस सौदे से कंपनी को क्लाउड कंप्यूटिंग कारोबार में प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करने में मदद मिलेेगी, क्योंकि बिटफ्यूजन की प्रौद्योगिकी जीपीयू प्रदर्शन में सुधार करने में मदद करेगी।

सैमसंग एसडीएस के हवाले से बताया गया कि जीपीयू उद्योग कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बिग डेटा प्रौद्योगिकीयों के विकास के बल पर तेजी से बढ़ रहा है।

(आईएएनएस)

[@ कुरदती उपाय सर्दी जुकाम से छुटकारा पाएं]


[@ कभी न जाने दें ऐसे 6 लडकों को अपनी जिंदगी से]


[@ अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0