businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टोगोफोगो पर अब सेकंड-हैंड लैपटॉप भी मिलेगा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 09, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 second hand laptop will also be available on togofogo 332592नई दिल्ली। सेकेंड हैंड मोबाइल की खरीद-बिक्री में कामयाबी हासिल करने के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म टोगोफोगो अब सेकेंड हैंड लैपटॉप की खरीद-बिक्री का काम शुरू करेगा।

इस्तेमाल किए हुए मोबाइलों की खरीद और बिक्री के बाजार टोगोफोगो ने बुधवार को अपने प्लेटफॉर्म में सेकेंड-हैंड लैपटॉप को जोडक़र इसके बाजार में 8 से 10 फीसदी हिस्सेदारी पर कब्जा जमाने का लक्ष्य रखा है।

टोगोफोगो के सीईओ सौमित्र गुप्ता ने कहा, ‘‘भारत में ई-कॉमर्स उद्योग न सिर्फ  पुराने स्मार्टफोन बल्कि सभी तरह के लैपटॉप की एक बड़ी हिस्सेदारी के साथ ग्राहकों की बढ़ती मांग का गवाह बन रहा है। ऑनलाइन बाजार में इस्तेमाल मोबाइल फोन की 35 फीसदी की अच्छी-खासी बाजार हिस्सेदारी बनाते हुए अब हम सेकेंड-हैंड लैपटॉप के बड़े बाजार पर कब्जा जमाना चाहते हैं। अगली तिमाही तक हमने अपने ग्राहकों को टोगोफोगो पर उनके पुराने लैपटॉप की सीधी बिक्री करने में उन्हें सक्षम बनाने की योजना तैयार की है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में 3,50,000 इस्तेमाल हुए मोबाइल फोन की सफल बिक्री करने के बाद कंपनी का नया लक्ष्य मोबाइल के बाद इस्तेमाल हुए दूसरे सबसे बड़े वर्ग में पकड़ बनाने का है। टोगोफोगो  पर बेचे जा रहे लैपटॉप में क्वालिटी चेक, सर्टिफिकेशन, बढ़ी हुई वारंटी अवधि और मरम्मत सेवाएं शामिल हैं।

(आईएएनएस)

[@ काली कलौंजी के चमत्कारी लाभ]


[@ इस जगह पर गाडी चलाने के लिए चाहिए जिगर]


[@ पीले रंग की फल-सब्जियां खाएं, रोग भगाएं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0