businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 109 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 05, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down 109 points 318646मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 108.68 अंकों की गिरावट के साथ 34,903.21 पर और निफ्टी 35.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,593.15 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.56 अंकों की तेजी के साथ 35029.45 पर खुला और 108.68 अंकों या 0.31 फीसदी गिरावट के साथ 34,903.21 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,073.12 के ऊपरी और 34,784.68 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 188.28 अंकों की गिरावट के साथ 15,534.67 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 404.04 अंकों की गिरावट के साथ 16,219.58 पर बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 2.2 अंकों की तेजी के साथ 10,630.70 पर खुला और 35.35 अंकों या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 10,593.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,633.15 के ऊपरी और 10,550.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें ऊर्जा (0.25 फीसदी) और धातु (0.10 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -दूरसंचार (3.08 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.96 फीसदी), उद्योग (1.80 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.58 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.52 फीसदी)।

(आईएएनएस)

[@ वाट्सएप, फेसबुक की लत से ये हैं नुकसान]


[@ 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा]


[@ हॉलीवुड के लिए भारत बडा बाजार, इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0