businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 318 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Aug 11, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down 318 points 245328मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 317.74 अंकों की गिरावट के साथ 31,213.59 पर और निफ्टी 109.45 अंकों की गिरावट के साथ 9,710.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 175.41 अंकों की गिरावट के साथ 31,355.92 पर खुला और 317.74 अंकों या 1.01 फीसदी गिरावट के साथ  31,213.59 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,379.20 के ऊपरी स्तर और 31,128.02 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 29.58 अंकों की गिरावट के साथ 14,726.27 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 6.18 अंकों की गिरावट के साथ 15,064.90 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 108.10 अंकों की गिरावट के साथ 9,712.15 पर खुला और 109.45 अंकों या 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 9,710.80 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,771.65 के ऊपरी और 9,685.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से दो -स्वास्थ्य सेवाएं (0.22 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.33 फीसदी)- में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- धातु (3.63 फीसदी), ऑटो (1.51 फीसदी), रियल्टी (1.32 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.30 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (1.20 फीसदी) प्रमुख रहे।
आईएएनएस

[@ सूरज की किरणें देती हैं चमत्कारी लाभ]


[@ बुरी आदतें ले आती हैं दिल का दौरा, यह फार्मूला रखें याद ]


[@ लड़कियों को करना हो इंप्रेस, ड्राइव करें ये कार ...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0