businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 51 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 20, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down 51 points in early trade 238461मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 50.95 अंकों की गिरावट के साथ 31,904.40 पर और निफ्टी 26.30 अंकों की गिरावट के साथ 9,873.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.47 अंकों की तेजी के साथ 32,033.82 पर खुला और 50.95 अंकों या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 31,904.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,057.12 के ऊपरी और 31,859.50 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.60 अंकों की तेजी के साथ 9,920.20 पर खुला और 26.30 अंकों या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 9,873.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,922.55 के ऊपरी और 9,863.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 79.56 अंकों की गिरावट के साथ 15,179.27 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 25.31 अंकों की तेजी के साथ 15,999.88 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से पांच में तेजी रही, जिनमें रियल्टी (0.47 फीसदी), वित्त (0.23 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.22 फीसदी), बैंकिंग (0.19फीसदी) और औद्योगिक (0.17 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में धातु (0.96 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.84 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.82 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.69 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.69 फीसदी) प्रमुख रहे।
(आईएएनएस)

[@ 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा]


[@ हॉलीवुड एक्टर ने खोली बॉलीवुड लव बर्ड की पोल!]


[@ इस अभिनेत्री के जूते की कीमत जान उड जाएंगे आपके होश!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0