businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 71 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex plummets 71 points 93028मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 70.58 अंकों की गिरावट के साथ 28,223.70 पर और निफ्टी 16.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,706.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 78.74 अंकों की तेजी के साथ 28,373.02 पर खुला और 70.58 अंकों या 0.25 फीसदी गिरावट के साथ 28,223.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,432.74 के ऊपरी और 28,179.34 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 25.85 अंकों की तेजी के साथ 8,748.90 पर खुला और 16.65 अंकों या 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 8,706.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,768.50 के ऊपरी और 8,690.50 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 14.80 अंकों की तेजी के साथ 13,275.62 पर और स्मॉलकैप 16.94 अंकों की तेजी के साथ 12,904.32 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से पांच सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.70 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.59 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.36 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.27 फीसदी) और रियल्टी (0.22 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.52 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.12 फीसदी), तेल और गैस (0.72 फीसदी), औद्योगिक (0.66 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.59 फीसदी)। (आईएएनएस)

Headlines