businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

श्रीराम ट्रांसपोर्ट का कुल मुनाफा बढक़र 448 करोड़ रुपये

Source : business.khaskhabar.com | Aug 01, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 shriram transport posts rs 448 crore net 242248मुंबई। गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसका वित्तवर्ष 2017-18 की पहली तिमाही के कुल मुनाफे में 19.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि 30 जून, 2017 को बंद हुई पहली तिमाही के लिए कर के बाद उसका मुनाफा बढक़र 448.68 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्तवर्ष की समानावधि में 374.10 करोड़ रुपये था।

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के लिए कुल ब्याज आय 17.65 प्रतिशत बढक़र 1,585.20 करोड़ हो गई, जो पिछली समानावधि में 1,347.39 करोड़ रुपये थी।
(आईएएनएस)

[@ महिलाएं अपने पति से छुपाती हैं ये 5 राज!]


[@ अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली]


[@ घर के काम करने से होगा टू इन वन फायदा, कैसे तो पढें इसे]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0