businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्नैपडील की दिवाली सेल 16 अक्टूबर तक

Source : business.khaskhabar.com | Oct 14, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 snapdeal diwali sales till 16 october 263865नई दिल्ली। स्नैपडील की अनबॉक्स दिवाली सेल 13 से 16 अक्टूबर तक चलेगी और इसमें घरेलू उपयोग के उत्पादों की विस्तृत रेंज पेश की गई है। इसके तहत घर सजाने के लिए लाइट्स और दिवाली स्टिकरों जैसे डेकोरेटिव आइटमों की रेंज 99 रुपये से शुरू हो रही है।

सिटी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 15 फीसदी कैशबैक (अधिकतम 2000 रुपये) का अतिरिक्त फायदा मिलेगा और एचएसबीसी क्रेडिट व डेबिट कार्डधारकों को चार दिवसीय सेल के दौरान 10 फीसदी छूट मिलेगा।

13 अक्टूबर को एचडीएफसी कार्ड यूजर्स अतिरिक्त 10 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं, जबकि 14 अक्टूबर को स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के ग्राहक दैनिक उपभोग, घरेलू वस्तुओं और फूड आइटमों पर 10 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं।

स्नैपडील के चीफ बिजनेस ऑफिसर विशाल चड्ढा ने बताया, ‘‘स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल में त्योहारी मौसम में शॉपिंग करने वालों के लिए जितना संभव हो उतना आसान बनाने पर पूरा ध्यान दिया गया है। अग्रणी ब्रांड्स के सबसे अधिक बिकने वाले उत्पादों से लेकर आकर्षक और किफायती त्योहारी कीमतों के साथ ही हमारे प्रतिभागी बैंकों की ओर से प्रतिस्पर्धी छूट मिलने तक स्नैपडील पर वह सब कुछ उपलब्ध है, जो आपको दिवाली मनाने के लिए चाहिए।(आईएएनएस)

[@ इस कुएं का भेद अनोखा, जो भी आया वो...!]


[@ बच्चों के सिर के पीछे मारने से पहले सोचें, क्योंकि...]


[@ हर काम में सफलता पाने के लिए करें ये पांच काम ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0