businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोनी ने ‘फुल फ्रेम मिररलेस कैमरा’ का नया मॉडल उतारा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 16, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sony expands full frame mirrorless camera line up 300843नई दिल्ली। सोनी इंडिया ने अपने ‘फुल फ्रेम मिररलेस’ कैमरा श्रृंखला का प्रसार करते हुए गुरुवार को कई विशेषताओं वाले ‘ए7 तृतीय’ कैमरे को लांच किया। इसमें नई तकनीक वाला 24.2 मेगा पिक्सेल से सुसज्जित ‘एक्मोर आर सीएमओएस’ इमेज सेंसर भी है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि बाजार में यह कैमरा 26 मार्च से मिलेगा। इसकी कीमत 1,64,990 रुपये (मात्र बॉडी) है। लैंस के साथ इसकी कीमत 1,79,990 रुपये है।

कैमरे में 4के4 वीडियो क्षमताओं के साथ प्रति सेकेंड 10 फ्रेम (एफपीएस) लेने की क्षमता है। सोनी ने इसकी बैटरी क्षमता को बढ़ाते हुए इसकी क्षमता 710 शॉट प्रति चार्जिंग कर दी है जो मिररलेस कैमरा श्रृंखला में दुनिया में सर्वाधिक है।
(आईएएनएस)

[@ पीले रंग की फल-सब्जियां खाएं, रोग भगाएं]


[@ पद्मावत ही नहीं, इन 12 फिल्मों पर भी हो चुका है खूब बवाल]


[@ अगर आपकी कुंडली में हैं ये कारक, तो होगी लव मैरिज!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0