businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सुनील नय्यर सोनी इंडिया के पहले भारतीय एमडी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 19, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sunil nayyar becomes first indian md of sony india 301445नई दिल्ली। सुनील नय्यर सोमवार को सोनी इंडिया के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किए गए। वह इस पद पर काबिज होने वाले पहले भारतीय हैं।

सोनी इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि एमडी के रूप में नय्यर का कार्यकाल एक अप्रैल से प्रभावी होगा।

नय्यर ने अपनी नियुक्ति के बारे में कहा, ‘‘सबसे अधिक लोकप्रिय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड में से एक सोनी इंडिया का भारत में नेतृत्व करने का यह रोमांचक समय है।’’

नय्यर को केनिचिरो हिबी के स्थान पर नियुक्त किया गया है। हिबी एक अप्रैल से सोनी ब्राजील के अध्यक्ष का पद संभालेंगे।

हिबी 2012 से 2018 तक छह वर्षों के लिए सोनी इंडिया के एमडी के पद पर रह चुक हैं।
(आईएएनएस)

[@ कुरदती उपाय सर्दी जुकाम से छुटकारा पाएं]


[@ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा]


[@ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0