businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सिस्का ने अमेजन एलेक्सा से संगत ‘स्मार्ट लाइट्स’ उतारे

Source : business.khaskhabar.com | May 03, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 syska introduces smart lights compatible with amazon alexa 310810नई दिल्ली। घरेलू सिस्का समूह की एलईडी कंपनी ने बुधवार को वाई-फाई सक्षम ‘स्मार्ट लाइट्स’ लांच किया, जो अमेजन एलेक्सा से मिलता-जुलता है। एलेक्सा यूजर्स को वॉयस कमांड के द्वारा लाइट्स को नियंत्रित करने में सक्षम बनाती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘स्मार्ट बल्ब’ वाई-फाई के साथ जुडक़र स्मार्टफोन या टैबलेट के माध्यम से किसी भी जगह से यूजस को लाइटिंग के हर पहलू को नियंत्रित करने में सक्षम बनाता है।

सिस्का समूह के कार्यकारी अध्यक्ष गुरुमुख उत्तमचंदानी ने कहा, ‘‘‘स्मार्ट लाइट्स’ के लांच के साथ ही हम लगातार इसमें नई कार्यक्षमताएं जोड़ रहे हैं, जो हमारे ग्राहकों को सबसे बढिय़ा वॉयस नियंत्रित लाइटिंग अनुभव मुहैया कराएगी, जिसमें अमेजन एलेक्सा से भी लाइट्स का नियंत्रण शामिल है।’’

‘स्मार्ट लाइट्स’ में यूजर्स तीन लाख रंगों के स्पेक्ट्रम से अपने पसंदीदा रंग के शेड को चुन सकेंगे।

ये लाइट्स एलेक्सा के अलावा सिस्का के ‘स्मार्ट होम एप’ से भी नियंत्रित होंगे।
(आईएएनएस)

[@ इन मंत्रों का करें जाप, पढ़ाई में मिलेगी शर्तिया सफलता]


[@ दो हजार रूपए में मिलेगी हार्ले से लेकर बुलट, जानिए कैसे]


[@ बनना है बैंक पीओ.. तो ध्यान रखें ये बातें]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0