businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा स्टील को 14,688 करोड़ रुपये का मुनाफा

Source : business.khaskhabar.com | May 17, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 tata steel posts rs 14688 crore net profit in q4 313816मुंबई। टाटा स्टील ने 31 मार्च 2018 को खत्म हुई तिमाही में कुल 14,688 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 1,168 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया था।

समीक्षाधीन अवधि में स्टील निर्माता का कुल राजस्व 2.3 फीसदी बढक़र 36,132 करोड़ रुपये रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 35,305 करोड़ रुपये था।

कंपनी के भारतीय परिचालन की डिलिवरी में वित्त वर्ष 2017-18 में कलिंगनगर संयंत्र में फर्नेस में हुए विस्फोट के कारण कमी दर्ज की गई और यह 30.3 लाख टन रही।

बयान में कहा गया कि इस समस्या का समाधान कर लिया गया है और अब संयंत्र अपनी पूर्ण क्षमता के  साथ काम कर रहा है।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के एबिट्डा (कर, वेतन आदि चुकाने से पहले की कमाई) में साल-दर-साल आधार पर 11.5 फीसदी का सुधार दर्ज किया गया और यह 4,823 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2018 में हमारा प्रदर्शन मजबूत रहा है, हमारा प्रदर्शन निष्पादन रणनीति द्वारा संचालित और अनुकूल वैश्विक मांग-आपूर्ति संतुलन द्वारा समर्थित रहा है।’’

(आईएएनएस)

[@ मस्सों के लिए रामबाण घरेलू उपाय]


[@ यहां गोरा बच्चा जन्मा तो मरना तय, जानिए क्यों?]


[@ जिंदा है रावण की बहन सूर्पणखा, कर रही हैं कई चमत्कार ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0