businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या 2.48 फीसदी बढ़ी : ट्राई

Source : business.khaskhabar.com | Feb 18, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 telephone subscribers grew 248 percent in december trai 174245नई दिल्ली। देश में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या नवंबर 2016 के अंत के 1.12 अरब से बढक़र दिसंबर 2016 की समाप्ति तक 1.15 अरब हो गई। यह मासिक वृद्धि दर 2.48 फीसदी ठहरती है। यह आंकड़ा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार को जारी किया है।

शहरी उपभोक्ताओं की नवंबर 2016 के अंत में संख्या 65.90 करोड़ से बढक़र दिसंबर 2016 के अंत में 68.31 करोड़ हो गई। इसी अवधि के दौरान ग्रामीण उपभोक्ताओं की संख्या 46.43 करोड़ से बढक़र 46.86 करोड़ हो गई।

देश में कुल दूरसंचार घनत्व नवंबर 2016 के अंत के 87.81 से बढक़र दिसंबर 2016 के अंत में 89.90 हो गया।

कुल वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या नवंबर 2016 के अंत के 1.09 अरब से बढक़र दिसंबर 2016 के अंत में 1.12 अरब हो गई। इसमें मासिक वृद्धि 2.53 फीसदी दर्ज की गई।

देश का वायरलेस दूरसंचार घनत्व नवंबर 2016 के अंत के 85.90 से बढक़र दिसंबर 2016 के अंत में 88.00 हो गया।
(आईएएनएस)

[@ बच्चे से झूठ बोलते वक्त आप सावधान रहिएगा!]


[@ ...जब दुल्हन की निकली 5 साल की बेटी और 4 पति]


[@ ये कैसा मंगेतर! जीजा और दोस्तों के हवाले की पत्नी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0