businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ट्विटर का राजस्व बढ़ा, उपभोक्ताओं की संख्या 33 करोड़

Source : business.khaskhabar.com | Feb 10, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 twitter q4 revenue up user base at 330 mn 293359सैन फ्रांसिस्को। 33 करोड़ उपभोक्ताओं के मासिक आधार के साथ ट्विटर ने साल 2017 की चौथी तिमाही में 73.2 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है, जिसमें शुद्ध आय 9.1 करोड़ डॉलर थी।

एक साल पहले की समान अवधि में ट्विटर ने 16.71 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया था और कंपनी के शेयरों में 23 फीसदी की गिरावट आई थी।

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ने पूरे वर्ष के लिए 2017 में 2.4 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया है, जो कि साल-दर-साल आधार पर तीन फीसदी की गिरावट है।

कंपनी के सीईओ जैक दोरसी ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘साल की चौथी तिमाही में हमने मजबूत कारोबार किया है, राजस्व बढ़ा है और मुनाफाप्रदत्ता में इजाफा हुआ है। लगातार पांच तिमाहियों बाद हमारी डीएयू वृद्धि दर दोहरे अंकों में रही है।’’

इस तिमाही में ट्विटर के मासिक सक्रिय उपभोक्ता (एमएयू) की संख्या 33 करोड़ रही है, जोकि साल-दर-साल आधार पर चार फीसदी की वृद्धि है।

समीक्षाधीन तिमाही में साल-दर-साल आधार पर रोजाना सक्रिय दैनिक उपभोक्ता की संख्या में दोहरे अंकों की वृद्धि दर दर्ज की गई है।

(आईएएनएस)

[@ दो हजार रूपए में मिलेगी हार्ले से लेकर बुलट, जानिए कैसे]


[@ करना है कुछ हटके...तो बन जाएं बार टेंडर!]


[@ यह योग बनता है तलाक का कारण, जानिए राहु के दोष और उपाय]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0