businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीनी उत्पादों पर दोबारा आयात शुल्क लगाएगा अमेरिका

Source : business.khaskhabar.com | Aug 22, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 us will charge import tariffs on chinese products 335913वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन इस सप्ताह 16 अरब डॉलर मूल्य के चीनी सामान पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है।

दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध जारी है।

सीएनएन के मुताबिक, यह आयात शुल्क गुरुवार से प्रभावी होंगे। ऐसी संभावना है कि चीन भी इस कदम के जवाब में अमेरिका के समान मूल्य के सामानों पर 25 फीसदी शुल्क लगा सकता है।

सीएनएन के मुताबिक, दोनों देशों द्वारा इस साल आयात शुल्क लगाए जाने का यह दूसरा दौर है। दोनों पक्षों की ओर से गुरुवार को 50 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर शुल्क लगाया जाएगा।

ट्रंप प्रशासन ने मार्च में यह प्रक्रिया शुरू की थी, जिसका उद्देश्य चीन को दंडित करना था।

ट्रंप के इस कदम पर प्रतिक्रियास्वरूप चीन ने भी वाशिंगटन पर इसी तरह का शुल्क लगाया था।

अमेरिका द्वारा चीन के 279 उत्पादों पर नया शुल्क लगाया जाएगा, जिसमें रासायनिक उत्पाद, मोटरसाइकिल, स्पीडोमीटर और एंटीना शामिल हैं।

वहीं, चीन रासायनिक सामानों और डीजल ईंधन सहित अमेरिकी सामानों पर शुल्क लगाएगा।

सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका इस साल चीन पर तीसरे दौर का प्रतिबंध भी लगा सकता है।
(आईएएनएस)

[@ दीपक जलाने से पहले, इसके रहस्य भी जानें, हैरान रह जाएंगे आप]


[@ UPSC की तैयारी करने जा रहें हैं... तो पढ़े!]


[@ गौर से देखिए इन तस्वीरों को, नजर आएंगे अजीब चेहरे!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0