businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप्पल टीवी, आईओएस एप पर लाइव न्यूज शुरू

Source : business.khaskhabar.com | Feb 11, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 watch live news on apple tv ios app 293632सैन फ्रांसिस्को। एप्पल का टीवी एप अब लाइव न्यूज को सपोर्ट करने लगा है। इस फीचर की घोषणा कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने नए एप्पल टीवी 4के को लांच करते हुए की थी।

प्रौद्योगिकी वेबसाइट 9टू5मैक के मुताबिक, दर्शक अब आईफोन, आईपैड और एप्पल टीवी के टीवी एप में लाइव न्यूज देख सकते हैं।

हालांकि लाइव न्यूज की नई सूची उतनी विस्तृत नहीं है, जितना कंपनी का ‘स्पोट्र्स’ इंटरफेस हैं, क्योंकि अभी यह शुरुआती दौर में है।

आईओएस और टीवी ओएस 11.2.5 पर उपलब्ध ‘वाच नाउ’ खंड में उपलब्ध न्यूज चैनल में सीएनएन, सीबीएस, फॉक्स न्यूज, ब्लूमबर्ग, सीएनबीसी और चेद्दार शामिल हैं।

इससे पहले सितंबर में एप्पल ने एप्पल टीवी पर नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम 4के वीडियो को लाने की घोषणा की थी।

एप्पल टीवी 4के का मूल्य 32 जीबी वाले संस्करण के लिए 15,900 रुपये तता 64 जीबी वाले संस्करण के लिए 17,900 रुपये है, जबकि एप्पल टीवी (चौथी पीढ़ी) के 32 जीबी वाले वर्शन का मूल्य 12,900 रुपये है, जो चुने हुए एप्पल अधिकृत रिसेलरों के पास बिक्री के लिए उपलब्ध है।

[@ ‘रिहाना के कपड़ों ने फैशन की कई सीमाओं को तोड़ा’]


[@ कैसे पहचानें कि नजर लगी है ?]


[@ इन चीजों को घर में रखा तो हो जाएंगे कंगाल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0