businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यस बैंक का मुनाफा 31 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | July 27, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 yes bank net profit increases 31 percent 240635मुंबई। निजी क्षेत्र के बैंक यस बैंक का मुनाफे में 30 जून को खत्म हुई तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 31.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बीएसई (बंबई स्टॉक एक्सचेंज) में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट में बैंक ने कहा कि बोर्ड ने कंपनी के 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को 2-2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटने का फैसला किया है।

बैंक ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसे कुल 965.52 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 731.80 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल 5,785.96 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 4,762.83 करोड़ रुपये थी।

यस बैंक के मुताबिक उसके फंसे हुए कर्जे (एनपीए) 1,364.38 करोड़ रुपये थी, जबकि शुद्ध एनपीए 545.31 करोड़ रुपये थी।
(आईएएनएस)

[@ भारत में बढ रही हिंदू राष्ट्रवाद की भावना बन रही चीन के साथ युद्ध का कारण: चीन ]


[@ 6बातें जो पुरुष बीवियों में चाहते है,पर कह नहीं पाते]


[@ माता-पिता का इंटिमेट वीडियो बना बालक ने फेसबुक फ्रेंड को भेजा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0