businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यस बैंक का मुनाफा 29 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 27, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 yes bank q4 net profit up 29 percent 309726मुंबई। वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में प्रमुख ऋणदाता यस बैंक ने मुनाफे में 29 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। बैंक ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बैंक के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में उसका मुनाफा बढक़र 1,179.4 करोड़ रुपये हो गया, जोकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 914.1 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी ब्याज आय (एनआईआई) में 31.4 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 2,154.2 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,639.7 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष के आधार पर, 31 मार्च 2018 को खत्म हुए वित्त वर्ष में बैंक के मुनाफे में 26.9 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 4,224.6 करोड़ रुपये रही, जबकि 31 मार्च 2017 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 3,330.1 करोड़ रुपये थी।

यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘यस बैंक को एक अत्याधुनिक डिजिटल बैंक बनाने के लिए हम डिजिटल और प्रौद्योगिकी पहल में निवेश करना जारी रखेंगे।’’(आईएएनएस)

[@ क्या आप जानते हैं नारियल तेल के चमत्कारी लाभ को]


[@ बदलते मौसम में एलर्जी से ऐसे करें बचाव]


[@ यहां बहन सेहरा बांध, ब्याह कर लाती है भाभी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0