लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 939 अंक उछला
लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। दिन के शुरुआती कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव के बाद बैंकों, ऑटो और एफएमसीजी क्षेत्रों में तेजी के चलते बाजार में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
सरकार ने रोकी आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बिक्री प्रक्रिया, शेयरों में करीब 16 प्रतिशत की गिरावट
सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बिक्री (डिसइन्वेस्टमेंट) प्रक्रिया रोकने के फैसले के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला
भारतीय शेयर बाजार की सोमवार को सपाट शुरुआत हुई है। इस दौरान सेसेंक्स 148.13 अंक या 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,415.79 और निफ्टी 35 अंक या 0.15 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 23,116.10 पर खुला।
बड़ी कंपनियों के आईपीओ को आसान बनाने के लिए सरकार ने पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों में किया बदलाव
सरकार ने बड़ी कंपनियों के आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) को आसान बनाने के लिए न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत बड़ी कंपनियां अब आईपीओ के समय कम हिस्सेदारी जनता को ऑफर कर सकेंगी और बाद में चरणबद्ध तरीके से इसे 25 प्रतिशत तक बढ़ा सकेंगी।
अदाणी टोटल गैस के शेयर में 20 प्रतिशत की उछाल, अन्य गैस कंपनियों के स्टॉक्स भी चढ़े
अदाणी टोटल गैस सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में काम करती है और घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक तथा वाहन उपयोगकर्ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करती है। बाजार में गिरावट के बावजूद अन्य गैस कंपनियों के शेयरों में भी इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान तेजी देखने को मिली।
सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट
बाजार में गिरावट की वजह विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली जारी रहना है। यह बाजार में नकारात्मक सेंटीमेंट को बढ़ावा दे रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,673 रुपए की इक्विटी में बिकवाली की थी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,333 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।
एलपीजी संकट के बीच भागे इंडक्शन चूल्हा बनाने वाली कंपनियों के शेयर
पिजन नाम में प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी स्टोव क्राफ्ट का शेयर 5.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 510 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में शेयर ने 525 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। दूसरी तरफ, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि एलपीजी संकट के देखते हुए शहरी परिवारों को इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव से खाना पकाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाना चाहिए।
फरवरी में म्यूचुअल फंड एसआईपी इनफ्लो 29,845 करोड़ रुपए रहा
नेट इक्विटी इनफ्लो फरवरी में बढ़कर 25,977.91 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जनवरी में 24,028.59 करोड़ रुपए था। फरवरी में मल्टीकैप फंड में 1,933.53 रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो दर्ज किया गया है, जो जनवरी में 1,995.23 करोड़ रुपए था। लार्ज कैप फंड में 2,111.68 करोड़ रुपए का नेट इक्विटी इनफ्लो आया है। यह जनवरी में 2,004.98 करोड़ रुपए था।