अक्टूबर में ब्याज दरों में हो सकती है 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, महंगाई 5.5 प्रतिशत पर रहने का अनुमान : रिपोर्ट
एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई दर अगस्त में 4.8 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में लगभग 5.5 प्रतिशत होने की उम्मीद है और 2026 की चौथी तिमाही में यह औसतन 6 प्रतिशत से थोड़ी अधिक हो सकती है।
भारत का स्टील उत्पादन चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 3.7 प्रतिशत बढ़कर 81.8 मिलियन टन तक पहुंचा : सरकार
मंत्रालय के अनुसार, इस अवधि में फिनिश्ड स्टील की खपत 7.9 प्रतिशत बढ़कर 84.9 मिलियन टन पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 79 मिलियन टन थी। सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे बड़े सरकारी अवसंरचना प्रोजेक्ट्स से स्टील की मांग को महत्वपूर्ण समर्थन मिला।
जीएसटी परिषद की प्रस्तावित 57वीं बैठक की तारीख में बदलाव, अब 8 अक्टूबर को होगी
बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी और इसमें केंद्र एवं राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में कारोबारियों और करदाताओं के लिए जीएसटी अनुपालन को आसान बनाने के उद्देश्य से कई प्रक्रिया संबंधी सुधारों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
आईपीओ से पहले एनारॉक का ऑपरेटिंग कैश फ्लो हुआ निगेटिव: डीआरएचपी
शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स ने वित्त वर्ष 2025-26 में आय और मुनाफे में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। हालांकि, कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो निगेटिव हो गया है
समय पर इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं पूरी करने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी: नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को गुजरात में आयोजित 'चिंतन शिविर 2026- ए नेशनल कॉन्क्लेव ऑन हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर' का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और परियोजना क्रियान्वयन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं।
विंटर शेड्यूल से पहले नवी मुंबई एयरपोर्ट ने बढ़ाई कनेक्टिविटी, बस, टैक्सी और शटल सेवाओं का किया विस्तार
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा संचालित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) ने आगामी विंटर शेड्यूल 2026-27 से पहले अपने मल्टीमॉडल परिवहन नेटवर्क का विस्तार किया है। इसका उद्देश्य मुंबई, नवी मुंबई, पुणे और पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट तक पहुंच को अधिक आसान और सुविधाजनक बनाना है।
भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट से अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलेगा: जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय ट्रेड एग्रीमेंट बड़ी संभावनाओं वाला एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इससे दुनिया के सबसे बड़े और सबसे फायदेमंद बाजारों में से एक में बाजार तक पहुंच बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिल सकता है।
अदाणी पावर, ड्रुक ग्रीन पावर भूटान में 770 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना करेंगी स्थापित
अदाणी पावर और भूटान की सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (डीजीपीसी) ने मंगलवार को भूटान में 770 मेगावाट की चामखरछू-1 जलविद्युत परियोजना स्थापित करने की घोषणा की।
तमिलनाडु में 79 प्रतिशत खनिज परिवहन ट्रकों में नहीं लगा जीपीएस, सरकार ने बढ़ाई समयसीमा
तमिलनाडु में निर्माण खनिजों के परिवहन के लिए पंजीकृत पांच में से लगभग चार ट्रकों में जीपीएस ट्रैकिंग उपकरण नहीं लगे हैं,
भारत के सर्विसेज सेक्टर की गतिविधियां सितंबर में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर, पीएमआई 55.2 रहा
भारत के सर्विसेज सेक्टर में गतिविधियां सितंबर में बीते महीनों में सबसे तेजी से बढ़ी हैं। इसकी वजह मजबूत घरेलू मांग और नए ऑर्डर्स का तेजी से बढ़ना था। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुए एचएसबीसी इंडिया पीएमआई डेटा में दी गई।
विमान से सफर करना होगा महंगा, इंडिगो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बढ़ाएगा फ्यूल चार्ज
एयरलाइन ने कहा, "ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में महीने-दर-महीने कीमतों में 14 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी के कारण एटीएफ की लागत पिछले एक दशक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है।
गुजरात : 15,000 और सरकारी इमारतों में लगाया जाएगा रूफटॉप सोलर सिस्टम
क्लाइमेट चेंज मिनिस्टर अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि 2025-26 के दौरान, 1,377 सरकारी इमारतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए, जिससे 17.1 मेगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जुड़ी। इस विस्तार के साथ मार्च 2026 तक रूफटॉप सोलर सिस्टम वाली सरकारी इमारतों की कुल संख्या 6,014 हो गई, जिससे इस पहल के तहत कुल इंस्टॉल्ड क्षमता 95 मेगावाट तक पहुंच गई।
मुंबई में इस साल के पहले नौ महीने में बिके 72,804 घर; 2018 के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा: रिपोर्ट
नाइट फ्रैंक इंडिया की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि के दौरान डेवलपर्स ने 72,673 नई आवासीय इकाइयां लॉन्च कीं, जो सालाना आधार पर 13 प्रतिशत अधिक है। इससे नई आपूर्ति मांग के लगभग अनुरूप बनी रही।