भारत में जून तिमाही में इंटरनेट ग्राहकों की संख्या बढ़कर 1.11 अरब हुई: ट्राई
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार को ऐलान किया कि भारत में कुल इंटरनेट ग्राहकों की संख्या जून 2026 के अंत में बढ़कर 1.114 अरब हो गई, जो तीन महीने पहले 1.093 अरब थी। इसमें तिमाही आधार पर 1.96 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
डॉलर के मुकाबले 94.50 के स्तर पर जा सकता है रुपया, पूंजी प्रवाह बढ़ाने के लिए संरचनात्मक उपाय जरूरी: रिपोर्ट
विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होने से डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया छोटी अवधि में 94.50 के स्तर तक जा सकता है। हालांकि, सरकार को देश में पूंजी प्रवाह को बढ़ाने के लिए संरचनात्मक उपाय करने होंगे। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
सरकार का लक्ष्य आरएसईटीआई के माध्यम से 6 लाख से अधिक ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित करना
सरकार के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के लिए देश के ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थानों (आरएसईटीआई) को 6.35 लाख ग्रामीण युवाओं के प्रशिक्षण का लक्ष्य दिया गया है, जो 2025-26 के लिए निर्धारित प्रशिक्षण लक्ष्य से अधिक है।
IMF ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ अनुमान, वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर अपना अनुमान बढ़ाते हुए कहा कि देश वित्त वर्ष 2026-27 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा।
एआई बूम ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बांटा; कुछ देशों को बड़ा फायदा, कई अर्थव्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव: आईएमएफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में तेजी से बढ़ रहे निवेश और मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था दो हिस्सों में बंटती नजर आ रही है। एक ओर चिप निर्माण और एआई सप्लाई चेन से जुड़े देश तेजी से लाभ उठा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर ऊर्जा आयात पर निर्भर और तकनीकी मूल्य शृंखला से बाहर रहने वाले देशों पर दबाव बढ़ रहा है।
होर्मुज समझौता बंद होने से 2026 में खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट की आशंका, क्रूड ऑयल की कीमत 95.74 डॉलर रहने का अनुमान: आईएमएफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि मध्य पूर्व में जारी युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद रहने के कारण 2026 में मध्य पूर्व और मध्य एशिया क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सिकुड़ सकती है।
पीएम गतिशक्ति के तहत 18.66 लाख करोड़ रुपए की 396 बड़ी परियोजनियों की निगरानी, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली रफ्तार
केंद्र सरकार की पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी) के तहत 11 अगस्त 2026 तक 18.66 लाख करोड़ रुपए के निवेश वाली 396 बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनियां शामिल की जा चुकी हैं। सरकार द्वारा सोमवार को जारी एक फैक्टशीट के अनुसार, इनमें से 256 परियोजनियों को मंजूरी मिल चुकी है और 198 परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं।
सितंबर में एसआईपी निवेश में रिकॉर्ड 32,490 करोड़ रुपए की हुई बढ़ोतरी: एएमएफआई डेटा
म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश सितंबर में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
सितंबर में इक्विटी फंड्स में आया 30 प्रतिशत से ज्यादा निवेश, इंडस्ट्री एयूएम बढ़कर 82.64 लाख करोड़ रुपए हुआ: एएमएफआई
भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग में सितंबर के दौरान इक्विटी योजनाओं में निवेश में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई।
फेस्टिव सीजन की धमाकेदार शुरुआत, पहले दो दिनों में ई-कॉमर्स बिक्री 24,000 करोड़ रुपए के पार: रिपोर्ट
भारत में त्योहारी खरीदारी सीजन की शुरुआत जोरदार रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने फेस्टिव सेल के पहले दो दिनों में करीब 24,000 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की है। इस दौरान ग्राहकों ने स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरणों और फैशन उत्पादों की जमकर खरीदारी की।
मुंबई में अवैध मलबा निस्तारण पर बीएमसी सख्त, ट्रैकिंग नियमों के उल्लंघन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना
मानसून की वापसी के बाद मुंबई में वायु गुणवत्ता को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। इस बीच, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) शहर में निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे...