1 जून से लागू हो सकता है भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और ओमान के बीच दिसंबर 2025 में हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 1 जून 2026 से लागू हो सकता है।
एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया
मध्य पूर्व संकट के कारण जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते एयर इंडिया ने जून की शुरुआत से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित करने का फैसला किया है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।
वैश्विक तनाव के बीच जैव ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: शक्तिकांत दास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि जैव ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच अपनी ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक मजबूती को और मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है।
अकासा एयर नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए 16 जून से शुरू करेगी रोजाना उड़ानें
भारतीय लो-कॉस्ट एयरलाइन अकासा एयर ने सोमवार को घोषणा की कि वह 16 जून 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करेगी।
एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने जारी की नई रिपोर्ट, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था और हरित ऊर्जा में बड़ी भूमिका का दावा
एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने सोमवार को अपनी पहली 'इन-कंट्री वैल्यू ओवरव्यू रिपोर्ट' जारी की, जिसमें बताया गया है कि कंपनी ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन कम करने में बड़ी भूमिका निभा रही है।
भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन, उभरते हुए ब्रांड्स के साथ कर रहे काम : वॉलमार्ट
वॉलमार्ट के अध्यक्ष और सीईओ जॉन फर्नेर ने रविवार को भारतीय कारोबारी जगत के लीडर्स के एक समूह से मुलाकात की, जो कि हाई ग्रोथ और डिजिटल फर्स्ट कंज्यूमर ब्रांड बना रहे हैं। यह दिखाता है कि ग्लोबल कंज्यूमर और डिजिटस कॉमर्स में भारत का दबदबा लगातार बढ़ रहा है।
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ अमित चड्डा का वेतन वित्त वर्ष 26 में 17.4 प्रतिशत घटा
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर अमित चड्डा को वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी द्वारा 14.96 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। इसमें पिछले साल के मुकाबले 17.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में दी गई।