आयकरदाताओं को राहत : CBDT ने एसेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए आईटीआर और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई
आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, सीबीडीटी ने संबंधित धाराओं के तहत समय सीमा बढ़ा दी है, जिससे पेशेवरों और करदाताओं को राहत मिलेगी।
भारत की औद्योगिक वृद्धि दर अगस्त में बढ़कर 8 प्रतिशत हुई, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर शीर्ष पर रहा
यह अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है, क्योंकि देश के इंजीनियरिंग संस्थानों और विश्वविद्यालयों से पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका है।
भारत के शीर्ष सात शहरों में तीसरी तिमाही में घरों की बिक्री 3 प्रतिशत बढ़ी, नए लॉन्च में 18 प्रतिशत का इजाफा
एनारॉक ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की तीसरी तिमाही में नई आपूर्ति 18 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1,14,320 यूनिट हो गई। इसमें मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) का अहम योगदान रहा, जहां लगभग 37,500 यूनिट और हैदराबाद में लगभग 18,950 यूनिट लॉन्च हुईं।
ग्राहक ने मैगी के पैकेट में कीड़े मिलने का लगाया आरोप, नेस्ले इंडिया ने दिया जवाब
रिपोर्ट में बताया गया कि पैकेट पर फरवरी 2027 की एक्सपायरी डेट दर्ज थी। इससे सवाल उठ रहे हैं कि उत्पाद की शेल्फ लाइफ खत्म होने से काफी पहले वो खराब कैसे हो सकता है।
सरकारी बैंक कर्मचारियों की कल से तीन दिनों की हड़ताल, रविवार को खुले बैंक
रविवार को बैंक खोलने का यह खास फैसला सरकारी बैंकों (पीएसबी) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आआरबी) पर लागू होता है। यह कदम प्रस्तावित हड़ताल से पहले रेगुलर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से उठाया गया है।
WHO महामारी समझौते पर भारत का जोर, पैथोजन तक निष्पक्ष पहुंच और लाभ साझा करने की मांग की
श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए ग्लोबल हेल्थ सिक्योरिटी को मजबूत करने के भारत के संकल्प को दोहराया और इस बात पर जोर दिया कि कोविड-19 महामारी से मिले सबक को लगातार निवेश, संस्थागत क्षमता और मजबूत हेल्थ सिस्टम में बदला जाए।
तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटा लें ग्राहक, 28 सितंबर से कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित
ग्राहकों को होने वाली असुविधा कम करने के लिए केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को रविवार, 27 सितंबर को भी खुले रखने का निर्देश दिया है, ताकि लोग हड़ताल शुरू होने से पहले अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे कर सकें।
बांग्लादेश में महंगाई संकट की वजह सिर्फ आपूर्ति की कमी नहीं, अर्थव्यवस्था की गहरी संरचनात्मक कमजोरियां: रिपोर्ट
बांग्लादेश में लगातार बढ़ी हुई महंगाई केवल वैश्विक बाजार की अस्थिरता या अस्थायी आपूर्ति संकट का नतीजा नहीं है, बल्कि इसके पीछे अर्थव्यवस्था की गहरी संरचनात्मक कमजोरियां और नीतिगत खामियां जिम्मेदार हैं। यह बात बांग्लादेश के अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड की एक नई रिपोर्ट में कही गई है।