1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा टिकट चेकिंग अभियान, ट्रेन यात्रियों से वैध पहचान पत्र रखने की अपील
इंडियन रेलवे 1 से 31 अक्टूबर तक सेंट्रल रेलवे नेटवर्क पर टिकट-चेकिंग अभियान चलाएगा। इस अभियान में रियायती टिकटों, तय रिजर्वेशन कोटे, रेलवे पास और ग्रुप बुकिंग की जांच की जाएगी।
वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर के कारोबारियों से भारत में निवेश और व्यापार के अवसर तलाशने की अपील की
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कतरी बिजनेसमैन एसोसिएशन (क्यूबीए) से भारत में व्यापार और निवेश में साझेदारी की संभावनाओं को सक्रिय रूप से तलाशने और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की अपील की। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।
अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से पीयूष गोयल ने की मुलाकात, भारतीय छोटे एवं मध्यम उद्यमों के साथ साझेदारी के लिए किया आमंत्रित
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि उन्होंने नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स (एनएएम) द्वारा आयोजित एक बिजनेस राउंडटेबल को संबोधित किया और अमेरिकी निर्माताओं को भारत में अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया।
बढ़ती महंगाई और महंगे कच्चे तेल के बीच आरबीआई पर बढ़ा दबाव, ब्याज दरें स्थिर रखना हो सकता है मुश्किल: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं, जबकि अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड 5 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। इसके साथ ही दुनिया भर में महंगाई के दबाव बने हुए हैं और कई केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि का रास्ता अपना रहे हैं।
असम के खेतों से चिप्स के पैकेट तक : सीएम हिमंता सरमा ने बताया 778 करोड़ के निवेश का महत्व
मुख्यमंत्री सरमा ने पोस्ट में कहा, "अवसर के साथ विकास, 778 करोड़ रुपये का निवेश, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक अवसर।" कृषि और उद्योग के बीच संबंध का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के खेतों में उगने वाले आलू से लेकर उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले चिप्स के पैकेट तक का सफर उसी तरह के आर्थिक अवसर का प्रतीक है, जिसे राज्य पैदा करना चाहता है।
डिजिटल टोलिंग को नई गति, 'फास्टैग एनुअल पास' ने छुआ 1 करोड़ का आंकड़ा: सरकार
केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि 'फास्टैग एनुअल पास' ने लॉन्च के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया है। यह योजना पिछले वर्ष 15 अगस्त को शुरू की गई थी और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है।
नीति आयोग ने शुरू किया 'स्पेशल कैंपेन 6.0', मौजूदा कैंपेन के तहत हुआ 4,100 से अधिक जन शिकायतों का निपटारा
नीति आयोग ने केंद्र सरकार के विशेष अभियान 5.0 के तहत 4,100 से अधिक जन शिकायतों का निपटारा करने के बाद अब 'स्पेशल कैंपेन 6.0' की शुरुआत की है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता एवं बेहतर कार्यस्थल प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
सीबीडीटी ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की समयसीमा बढ़ाकर 21 अक्टूबर की, करदाता 21 नवंबर तक भर सकेंगे आईटीआर
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को उन करदाताओं को बड़ी राहत दी है, जिनके खातों का ऑडिट आयकर अधिनियम, 1961 के तहत अनिवार्य है। बोर्ड ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दी है।
टाटा ट्रस्ट्स की बड़ी पहल, टाटा संस को लिस्टिंग से बचाने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और टीसीई के विलय का रखा प्रस्ताव
टाटा ट्रस्ट्स, जिसके पास टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (टीएसपीएल) में लगभग 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है
स्पेसएक्स का स्टारशिप उपग्रह कक्षा में पहुंचा, 26 अगली पीढ़ी के स्टारलिंक उपग्रहों को किया तैनात
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने सोमवार को अंतरिक्ष अभियान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
डिजिटल टोलिंग को नई गति, फास्टैग एनुअल पास ने छुआ 1 करोड़ का आंकड़ा : सरकार
मंत्रालय ने बताया कि यह सुविधा सभी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए उपलब्ध है, जिनमें वैध फास्टैग लगा हुआ है। एकमुश्त शुल्क का भुगतान राजमार्ग यात्रा ऐप के माध्यम से करने के बाद वार्षिक पास वाहन से जुड़े मौजूदा फास्टैग पर ही सक्रिय हो जाता है।