मुनाफावसूली, कमजोर PMI डेटा के कारण निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट
कमजोर वैश्विक संकेतों और दिसंबर में भारत के पीएमआई विनिर्माण में 18
महीने के निचले स्तर 54.9 पर लुढ़ने के कारण घरेलू इक्विटी में मुनाफावसूली
देखी जा रही है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च
प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने ये बात कही।
स्पेसएक्स ने मोबाइल फोन कनेक्टिविटी के लिए सैटेलाइट का पहला बैच किया लॉन्च
एलन मस्क द्वारा संचालित एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने पृथ्वी पर कहीं भी
मोबाइल फोन यूजर्स को जोड़ने के लिए पहले बैच के सैटेलाइट लॉन्च किए हैं।
वैश्विक स्तर पर बाजारों में हो रहा है करेक्शन
क्ले क्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सामरिक साझेदारियों के माध्यम से अपने रीटेल फुटप्रिन्ट को सशक्त बनाया
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात
'महाकुंभ-2025' से पहले उत्तर प्रदेश को एक और बड़ी सौगात देने की तैयारी
है। देश के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे को साल के अंत तक संचालित करने के
लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
यूपीडा के अधिकारियों को दिये हैं।
लगातार 2 महीने की तेजी के बाद बाजार में देखी जा रही मुनाफावसूली
चीन ने मंगलवार को मिश्रित विनिर्माण डेटा जारी किया, जिसके बाद घरेलू शेयर
बाजारों को एशियाई प्रतिस्पर्धियों की तुलना में नरम रुख मिला।
आरबीआई 5 जनवरी को 34,000 करोड़ रुपये के सरकारी बांड की नीलामी करेगा
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा
शुक्रवार, 5 जनवरी को आयोजित की जाने वाली नीलामी के जरिए 34,000 करोड़
रुपये के सरकारी बांड की बिक्री की घोषणा की।
सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा लुढ़का
दिग्गज शेयरों में बिकवाली के दबाव से बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 559 अंक गिरकर 71,712 पर आ गया।
अपना प्रभुत्व खो रहा अमेरिकी डॉलर
वित्त वर्ष 2024 में देश में इलेक्ट्रॉनिक सामान का उत्पादन होगा 115 अरब डॉलर, मोबाइल फोन का 50 अरब डॉलर
देश में वित्त वर्ष 2023-24 में इलेक्ट्रॉनिक सामानों का कुल उत्पादन 115
अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान मोबाइल फोन
(50 अरब डॉलर से अधिक) का होगा। सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन
(आईसीईए) रविवार को यह अनुमान जारी किया।
ज़ोमैटो के 'वॉर रूम' ने ऑर्डर में वृद्धि को 3.2 लाख से ज्यादा डिलीवरी बॉय की मदद से संभाला
नए साल की पूर्वसंध्या पर खाने के ऑर्डर बढ़ने के बीच जोमैटो के सीईओ
दीपिंदर गोयल ने कंपनी मुख्यालय में "वॉर रूम" की तस्वीरें साझा कीं।
सरकार ने अशोक लेलैंड को प्रोजेक्ट के लिए दी फ्रंट-एंड भूमि सब्सिडी प्रदान करने की अनुमति
उत्तर प्रदेश सरकार ने एफडीआई पॉलिसी 2023 के तहत अशोक लेलैंड लिमिटेड को
प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए फ्रंट-एंड भूमि सब्सिडी प्रदान करने की अनुमति
दे दी है। कंपनी द्वारा दिए गए प्रस्ताव का मूल्यांकन करते हुए सक्षम
प्राधिकारी ने परियोजना को एफडीआई नीति-2023 के प्रावधानों के अनुसार
फ्रंट-एंड भूमि सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र पाया है।
वित्त वर्ष 2023 में मीशो का घाटा कम होकर 1,675 करोड़ रुपये, 77 प्रतिशत बढ़ा राजस्व
RBI ने ICICI-प्रू AMC और ICICI-प्रू लाइफ को RBL बैंक में 9.95% तक हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति दी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट
कंपनी लिमिटेड (आई-प्रू एएमसी) और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस
कंपनी लिमिटेड (आई-प्रू लाइफ) को समग्र अधिग्रहण के लिए आरबीएल बैंक
लिमिटेड में चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकार का 9.95 प्रतिशत तक की
हिस्सेदारी की मंजूरी दे दी है।
NMRC ने लिया बड़ा फैसला, सेक्टर-142 से बोटैनिकल गार्डन मेट्रो डीपीआर को मिली मंजूरी
नोएडा के सेक्टर-142 तक प्रस्तावित मेट्रो लाइन की डीटेल्ड प्रोजेक्ट
रिपोर्ट (डीपीआर) को नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मंजूरी दे दी है। ये
मंजूरी एनएमआरसी ने अपनी 38वीं बोर्ड बैठक में दी। कॉरिडोर 11.56 किमी का
होगा। इस रूट के जरिए रोजाना करीब 80 हजार मुसाफिरों को फायदा होगा।